एक ही व्हाइट कुर्ती को पहनिए 7 अलग अलग तरह से

एक ही व्हाइट कुर्ती को पहनिए 7 अलग अलग तरह से

व्हाइट कुर्ती स्टाइलिंग (White kurti styling) – 

सफेद रंग को पवित्रता का रंग माना जाता है और लड़कियों को यह रंग बहुत पसंद भी होता है. व्हाइट कुर्ती एक ऐसा आउटफिट है, जो आपको सिंपल और सोबर लुक देने के साथ साथ ग्रेसफुल और आकर्षक लुक भी देती हैं. इसलिए, अधिकतर लड़कियों के वार्डरोब में व्हाइट कुर्ती होती ही है.

ऑफिस में कैजुअल लुक के लिए ज्यादातर लड़कियां व्हाइट कुर्ती पहनना पसंद करती हैं. हालांकि, इन्हें कॉलेज से लेकर ऑफिस यहां तक कि पार्टीज में भी पहना जा सकता है. बस जरुरत है व्हाइट कुर्ती को सही तरह से स्टाइल करने की. अगर आपके पास व्हाइट कुर्ती है तो आप डेली इसे एक नए तरीके से स्टाइल करके पहन सकतीं हैं.

व्हाइट कुर्ती

तो आइए जानते हैं व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करने के 7 तरीकों के बारे में –

(1) वाइड लेग पैंट के साथ व्हाइट कुर्ती (White Kurti With Wide Leg Pants) –

आप अपनी शॉर्ट व्हाइट कुर्ती के साथ मैचिंग वाइड लेग पैंट या प्लाजो पैंट पहन कर एथनिक मोनोक्रोमेटिक लुक क्रिएट कर सकती हैं. इसके साथ आप चाहें तो दुपट्टा कैरी कर सकती हैं, या फिर इसको इगनोर भी कर सकती हैं. आजकल प्लाजो पैंट और वाइड लेग पैंट काफी ट्रेंड में हैं.

महिलाएं अब सलवार के बजाए पैंट और प्लाजो पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, क्योंकि ये कंफर्टेबल होने के साथ साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं. इस लुक के साथ आप सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी भी पहन सकती हैं.

व्हाइट कुर्ती

व्हाइट कुर्ती

(2) दुपट्टे के साथ व्हाइट कुर्ती (White kurti with dupatta) –

दुपट्टे व्हाइट कुर्ती की स्टाइलिंग का एक बेहद ही आसान, क्विक और बेहतरीन तरीका है. सिंपल व्हाइट कुर्ते के साथ हैवी दुपट्टा पहनकर फेस्टिवल या फैमिली फंक्शन के लिए न्यू लुक क्रिएट किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आप व्हाइट कुर्ती के साथ मैचिंग व्हाइट लेंगिंग्स को वियर करें.

अब अपने लुक में एक एलीगेंस व ग्रेस एड करने के लिए आप एक कलरफुल ब्यूटीफुल दुपट्टा पहनें. फुलकारी, सिल्क और बनारसी दुपट्टे किसी भी प्लेन कुर्ती के साथ अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें अगर व्हाइट कुर्ती के साथ पहना जाए, तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है.

व्हाइट कुर्ती

व्हाइट कुर्ती

(3) जींस के साथ व्हाइट कुर्ती (White kurti with jeans) – 

जींस और व्हाइट कुर्ती का कॉम्बिनेशन एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो कभी भी फेल नहीं होता. व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करने का सबसे बेसिक तरीका होता है कि आप इसे ब्लू डेनिम के साथ पहनें. व्हाइट कुर्ती विद जींस लुक को आप केजुअल से लेकर पार्टी तक में अपना सकती हैं.

ये लुक बहुत कंफर्टेबल होता है. व्हाइट कुर्ती और जींस के साथ आप मल्टीकलर स्टॉल को भी साथ में कैरी करके अपने लुक को और कमाल का कर सकती हैं.

व्हाइट कुर्ती

व्हाइट कुर्ती

(4) शॉर्ट व्हाइट कुर्ती को दें मॉडर्न टच (Short white kurti to modern dress) –

आमतौर पर व्हाइट कुर्ती को हम जींस, पैंट या लेगिंग्स के साथ पहनते हैं. लेकिन अगर आप कुर्ती को एक मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉटम को स्किप भी कर सकती हैं और व्हाइट कुर्ती को ही बतौर शॉर्ट ड्रेस पहनें.

व्हाइट कुर्ती

व्हाइट कुर्ती

ये भी पढ़ें –

(5) पटियाला सलवार के साथ व्हाइट कुर्ती (White Kurti With Patiala Salwar) –

व्हाइट कलर की कुर्ती को आप पटियाला सलवार के साथ भी पेयर कर सकती हैं. इस लुक के साथ आप कलरफुल दुपट्टे को भी पेयर कर सकती हैं. आप इसे रेगुलर और स्पेशल दोनों ऑकेजन पर पहन सकती हैं.

व्हाइट कुर्ती

व्हाइट कुर्ती

(6) स्कर्ट के साथ व्हाइट कुर्ती (White kurti with skirt) –

व्हाइट कुर्ती के साथ लॉन्ग स्कर्ट का कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा लगता है. व्हाइट कुर्ती को आप अपने किसी भी कलर की स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं. सफेद रंग की सबसे अच्छी बात ये होती है कि ये किसी भी रंग के साथ मैच हो जाता है. त्यौहार या किसी खास फंक्शन में आप इसे पहन सकती हैं.

व्हाइट कुर्ती

व्हाइट कुर्ती

(7) जैकेट या प्रिंटेड श्रग के साथ व्हाइट कुर्ती (White kurti with jacket or printed shrug) –

व्हाइट कुर्ती के साथ डेनिम जैकेट, जयपुरी जैकेट या प्रिंटेड लॉन्ग श्रग पहनकर आप स्टाइलिश फ्यूजन लुक क्रिएट कर सकती हैं. पिकनिक, ऑफिस पार्टी के लिए स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो व्हाइट कुर्ती को ब्लू डेनिम जैकेट या किसी भी कलर के श्रग के साथ पहन सकती हैं. ये एक क्लासी लुक है और इसे बेहद पसंद भी किया जाता है.

व्हाइट कुर्ती

व्हाइट कुर्ती

ये भी पढ़ें – 

खरीदारी के लिए ये भी देखिए –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here